नई आगामी रिपोर्टें

बुध का धनु राशि में गोचर

Banner Image

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह व्यक्ति की बौद्धिकता, निर्णयों, वाणी और व्यवहार को प्रभावित करता है। बुध का गोचर/Mercury transit जब धनु राशि में होता है तो उसके प्रभाव स्वरूप यह इच्छाओं, शक्ति और परिश्रम द्वारा प्राप्ति को दर्शाता है। परिवार और दोस्त आदि के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह भी करने की क्षमता प्राप्त होती है। इस समय पर किसी रचनात्मक प्रतिभा, शैक्षणिक योग्यता, मनोरंजन, ऊर्जा और उत्साह, नई चीजों में रुचि को विस्तार प्राप्त होता है।

क्या आप अपनी राशि पर इस गोचर के प्रभाव के बारे में विस्तार में जानना चाहते हैं। यदि हां तो नीचे इस गोचर से किस राशि को क्या प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में विस्तार में जान सकते हैं। अपनी राशि अनुसार जानें कि किसी गोचर का आपकी राशि पर पड़ेगा प्रभाव।

बुध के धनु राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Aries

मेष राशि के लिए बुध का गोचर नवम भाव/Ninth House को प्रभावित करने वाला होगा। नवम भाव भाग्य भाव भी कहलाता है, ऐसे में इस स्थान पर बुध की स्थिति कुछ सकारात्मक प्रभाव देने में सक्षम होगी। विरोधियों पर अपना प्रभाव जमाने में आप सक्षम हो सकते हैं। इस गोचर काल के दौरान, आपको यात्रा का अवसर मिल सकता है मुख्य काम को लेकर तथा धार्मिक या आध्यात्मिक रूप से इन यात्राओं का संबंध आप को प्रभावित कर सकता है। जो लोग संचार से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उन्हें भी इस समय पर कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अनुकूल परिणाम भी मिल सकते हैं। आप अपने सामाजिक स्तर में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं और लोग आपके अच्छे कार्यों के कारण आपकी सराहना भी कर सकते हैं। इस समय पर विवाद से बचने की अधिक आवश्यकता होगी और जोश से अच्छा धैर्य में रहते हुए काम किए जाना आपके लिए अधिक अनुकूल साबित हो सकता है। 

बुध के धनु राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Taurus

वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर आठवें भाव पर होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह के प्रभाव देने वाली होगी। इस समय पर कुछ अप्रत्याशित नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वित्तीय स्थिति/Financial condition पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आप नई चीजों को सीखने के प्रति अधिक इच्छुक रह सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों के प्रति और गूढ़ रहस्यों को जानने की इच्छा आप में रह सकती है। इस समय पर छात्र विदेश जाकर शिक्षा पाने के इच्छुक हो सकते हैं। यदि छात्र किसी भी शोध कार्यों से जुड़े हुए होंगे तो उन्हें कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको पैतृक संपत्ति विवाद/Ancestral property issues की स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है, लेकिन स्थिति आपके पक्ष में भी काम कर सकती है। इस समय पर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अग्नि या धारदार वस्तु से चोट इत्यादि लगने का भय भी बना रह सकता है। वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करना होगा। इस समय वाणी में क्रोध को शामिल न होने दीजिए, अन्यथा लोग आपको ही गलत समझ सकते हैं। 

बुध के धनु राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Gemini

मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर सप्तम भाव/Seventh House पर होगा। इस गोचर के दौरान आप स्वयं को लेकर तथा अपने सामने वाले के प्रति अधिक सोच विचार में रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन साथी का सहयोग पाकर चीजें सुलझ भी सकती हैं। साझेदारी से जुड़े कामों में कुछ लोगों का हस्तक्षेप अधिक रह सकता है। इस समय फैसले लेने से पहले सोच विचार करके आगे बढ़ना अधिक उपयुक्त होगा। आप अपने बोलने और व्यवहार के तरीके में बदलाव देख पाएंगे। प्रेम संबंधों को मजबूत संचार के द्वारा ही अच्छा किया जा सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा, आप कुछ व्यर्थ की चीजों में भी अधिक खर्च कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को शांत रहना होगा और अनुकूल समय का इंतजार करना होगा। पिछले निवेशों और कुछ हाल के निवेशों के माध्यम से भी लाभ प्राप्त करने की संभावना है। अपने और जीवन साथी के स्वास्थ्य की उपेक्षा करना परेशानी का सबब बन सकता है, इसलिए उचित आहार और खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम एवं योग इत्यादि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। 

बुध के धनु राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Cancer

कर्क राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर छठे भाव/Sixth house पर होगा। ऎसे में यह समय प्रतियोगिताओं और संघर्ष की स्थिति को दर्शाने वाला होगा। इस समय पर विरोधियों से सावधान रहना होगा और उचित नीतियों द्वारा आप अच्छे लाभ भी पा सकते हैं। आपके और आपके साथी के बीच कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए आपको उन्हें शांति और सावधानी से संभालने की जरूरत होगी। इस समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए काम करने की आवश्यकता होगी। विपरीत स्थितियों से निपटने का सबसे सही तरीका है कि आप प्रत्येक स्थिति पर पूरा ध्यान दें। इस गोचर के दौरान आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए खान पान और किसी भी प्रकार के व्यसन इत्यादि से बचना ही उचित होगा। कामकाज में अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से सफलता की राह को प्राप्त भी कर पाएंगे। इस समय पर आपको खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी। 

बुध के धनु राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Leo

सिंह राशि के लिए बुध का गोचर इनके पंचम भाव पर होगा। इस गोचर/Mercury transit का प्रभाव आपके संबंधों और बुद्धि कुशलता, प्रतिभा को प्रभावित करने वाला होगा। आपका लाभ भी इस समय सीधे तौर पर प्रभावित होगा। आप की भाषा शैली और तर्क कुशलता दूसरों को प्रभावित करने वाली होगी। यदि किसी विवाद या तर्क में शामिल होते हैं तो जीत आपको मिल सकती है। अधिकारियों की ओर से काम में विस्तार के साथ साथ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।  ईमानदारी और बुद्धिमता सभी का मन मोह सकती है। आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से उचित दूरी बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए, आप कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अनुकूल रह सकते हैं हा प्यार के मामले में आप थोड़ा अधिक जिद और अपनी चलाने वाले अधिक रह सकते हैं। इसलिए स्वभाव पर नियंत्रण रखें और अपने साथी पर पूरा ध्यान दें। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है और कुछ बेहतर प्रतिभाओं को उभरने का मौका भी इस समय मिल सकता है।

बुध के धनु राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Virgo

कन्या राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर इनके चौथे भाव/Fourth House को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर अच्छे लाभ की प्राप्ति को भी कर पाने में आपको सफलता मिल सकती है। जो लोग घर से दूर हैं उन्हें अपनी घर वापसी का मौका भी मिल सकता है। छात्र अपनी सफलता के लिए बेहतर रास्ते चुन सकते हैं और परिवार के लोगों का सहयोग आपके काम आएगा। घर पर कुछ चीजों में बदलाव तथा नई चीजों का आगमन हो सकता है। स्त्री पक्ष की ओर से कुछ चिंता रह सकती है। आपके विचार कई लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। आपकी भाषा शैली में कुछ कठोरता होने से विवाद या तर्क की स्थिति भी इस समय आपको प्रभावित कर सकती है। काम काज में अपने सहकर्मियों का बहुत अधिक सहयोग न मिल पाए, लेकिन फिर भी आप उन्हें अपने साथ लेकर चलने की योग्यता का परिचय देने में सफल होंगे। 

बुध के धनु राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Tula

तुला राशि के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव में होगा। तीसरा भाव आपके पराक्रम और संचार को प्रभावित करने वाला होता है। इस स्थान पर बुध के होने से आप में बातचीत करने का कौशल अनुकूल रह सकता है। जो लोग मीडिया या शिक्षा इत्यादि के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो कुछ नए बेहतर मौके मिल सकते हैं तथा इनसे लाभ प्राप्त करने में भी आप सफल रह सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति भी उत्तम स्तर की होगी। आप अपनी मेहनत द्वारा भाग्य का निर्माण कर पाने में सक्षम रह सकते हैं। इस समय पर भाई बहनों के साथ आपका कुछ विवाद हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण में होगी। कुछ अचानक से यात्राओं का दौर आपके खर्च की अधिकता को दर्शाने वाला होगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। खेलकूद से जुड़े शौक में भी आप शामिल हो सकते हैं। 

बुध के धनु राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Scorpio

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर इनके दूसरे भाव पर होगा। आपका दूसरा भाव वाणी और आय की स्थिति को दर्शाता है तथा इस स्थान पर बुध की स्थिति आपके लिए इन चीजों को प्रभाव देने वाली होगी। इस समय पर आप बोलचाल में कुशल हो सकते हैं। एक प्रभावशाली वक्ता की भूमिका भी निभा सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही ध्यान देना होगा की आप की वाणी में अहम का भाव या घमंड़ का भाव ना आए अन्यथा विवाद से बच पाना आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है। आप अपनी बौद्धिकता द्वारा कई मसलों पर अलग राय देने में सक्षम होंगे। आप में से कुछ लोगों के पास कुछ संपत्ति या पिछले निवेश के माध्यम से लाभ कमाने की अच्छी संभावना भी बनती है। इस समय पर आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति में भी रह सकते हैं। अपने प्रिय के साथ आपके संबंध कमजोर होने के कुछ आसार हो सकते हैं, इसलिए उनके साथ समय बिताना और उन्हें अपनी ओर से कुछ भेंट देना रिश्तों को मजबूती देने वाला होगा। खान पान में लापरवाही ना करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा सेहत पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। 

बुध के धनु राशि में गोचर का धनु  राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Sagittarius

इस गोचर का प्रभाव आपके प्रथम भाव/First House में होगा जो कि आपके स्वभाव और आपके रहन-सहन को प्रभावित करने वाला होगा। आपके बोलने का प्रभावशाली तरीका कई लोगों को आकर्षित करेगा और आपको एक मजबूत व्यक्तित्व प्राप्त हो सकता है। इस समय आप कुछ मनमर्जी भी अधिक कर सकते हैं तथा अपने विचारों को जबरदस्ती दूसरों पर थोपना चाहेंगे तो ऐसे समय में आप व्यर्थ के विवाद में भी उलझ सकते हैं, इसलिए इन स्थितियों से स्वयं को बचा कर रखना ही समझदारी होगी। इस समय पर संबंधों द्वारा आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में आपको अपनी मेहनत और लगन के कारण सफलता का स्वाद चखने को मिल सकता है। इस समय आपको कार्यालय की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी जाती है। जीवन साथी की ओर से कई मसलों पर आपको सहायता भी मिल सकती है। 

बुध के धनु राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Capricorn

मकर राशि के लिए बुध का गोचर इनके द्वादश भाव पर होगा। इस समय पर आपको मिले जुले प्रभाव अधिक देखने को मिल सकते हैं। लाभ और हानि दोनों की प्रकार की संभावनाएं इस समय आपको प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए काम में समझदारी और धैर्य को शामिल करना उपयुक्त होगा। किसी प्रकार का मानसिक तनाव आप को परेशान भी कर सकता है। काम को समय पर पूरा करने और परिवार को लेकर आप अधिक सोच-विचार में रह सकते हैं। यह समय मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ तनावपूर्ण स्थिति को भी दर्शाता है इसलिए बहुत अधिक कार्य करके अपने आप को तनाव में न डालें और संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।  यदि कोई व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल है, तो बाहरी संपर्क कुछ काम आ सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर नज़र रखनी होगी अन्यथा अनावश्यक खर्च करना आपको अवांछित तनाव दे सकते हैं।

बुध के धनु राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Aquarius

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का प्रभाव ग्यारहवें भाव/Eleventh House पर होगा। आपके घर पर इस ग्रह का प्रभाव आपको कुछ अनुकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। आपका ग्यारहवां घर लाभ स्थान कहलाता है। यह समय आपको आपके वित्त, रिश्ते, परिवार, नौकरी, ज्ञान, धैर्य आदि के मामले में असर डालने वाला होगा।  कुंभ राशि के लिए विदेश व्यापार के माध्यम से नए संबंध बनाने और वित्तीय क्षेत्रों में अत्यधिक लाभ प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी इस समय बेहद सहयोगी हो सकता है। नए रिश्तों से जुड़ने का भी यह समय हो सकता है। लोगों के साथ मेलजोल तथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी व्यस्तता अधिक रह सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ नई चीजों में काम कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में साथी के साथ आपसी समझ की भावना भी विकसित होगी। इस समय कुछ बातों को लेकर कुछ अलगाव होगा लेकिन स्थिति को संभाल लेने का भी आपको अवसर मिलेगा। काम काज में अधिकारियों तथा अपने वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है।  उनके विचारों से आप अपने-अपने क्षेत्र में अच्छी छवि बना पाने में भी सफल हो सकते हैं।

बुध के धनु राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Sagittarius on Pisces

बुध का गोचर अभी दशम भाव पर होगा। बुध के इस गोचर के कारण आपका ऑफिस के काम प्रभावित होगा। जो लोग नए काम की तलाश में थे, उन्हें अब कुछ अवसर मिल सकते हैं। इस समय पर काम के क्षेत्र में नए लोगों के साथ मिलना भी होगा। साथ में काम करने वाले लोगों की ओर से मिलाजुला रिस्पांस ही अभी आप देख पाएंगे। इस समय दूसरों  पर अधिक ध्यान देने से बचें और अपने काम पर ही एकाग्रता को बनाए रखें। आपकी उत्कृष्टता और समर्पण का भाव ही आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और साथ ही घरेलू स्तर पर आप ज्यादा रुचि ले सकते हैं। घर पर होने वाले कामों को करने में आप मेहनत से लगे होंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग अभी न मिल पाए लेकिन आने वाले दिनों में वे आपके साथ खड़े होंगे। परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होगा। मन को सुकून मिल सकता है और आपका प्रिय साथी हर कदम पर आपका साथ देने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप कुछ खेल कूद इत्यादि कार्यों में भी भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

आप हमारी वेबसाइट से सभी भावों में बुध के प्रभावग्रहों के गोचर और उसके प्रभावों के बारे में भी पढ़ सकते हैं। साथ ही जन्मकुंडली, लव या अरेंज मैरिज में चुनाव, व्यवसायिक नामों के सुझावस्वास्थ्य ज्योतिषनौकरी या व्यवसाय के चुनाव के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

ड़ॉ विनय बजरंगी के विषय में

किसी को भी सिर्फ नाम के आधार पर ज्योतिषी नहीं माना जा सकता। हर व्यक्ति को जानना चाहिए कि एक अच्छे ज्योतिषी का चुनाव कैसे करें। सबसे अच्छा ज्योतिषी वही होता है जो केवल कर्म सिद्धांत पर रसम रिवाज और उपायों से अधिक विश्वास करता हो। अधिक पढ़ें...

कैसे संपर्क करें

ios-iconandroid-icon

© VinayBajrangi.com 2025 BrandShow द्वारा डिजाइन और विकसित