
बुध का कन्या राशि में गोचर
बुध का कन्या राशि/Mercury transit in Virgo में गोचर करना एक अनुकूल स्थिति मानी जाती है। इसका मुख्य कारण यह है कि बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी हैं और साथ ही वह कन्या राशि में उच्च स्थिति को भी पाते हैं इसलिए एक साथ इन दो महत्वपूर्ण बातों का होना बुध के गुणों में वृद्धि करने वाला होता है और साथ ही बुध के शुभ प्रभाव भी दिखाई देते हैं। बुध का यह प्रभाव कन्या राशि के व्यक्ति के लिए तो खास होता ही है साथ ही यह अन्य राशियों पर भी असर डालने वाला होता है। बुध के कन्या राशि गोचर का जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रभावशाली प्रभाव देखने को मिल सकता है। बुध का गोचर बातचीत के तरीके को प्रभावित करता है, दूसरों की मदद करने, परिवार, वित्त, बुद्धि, वैवाहिक जीवन/married life पर प्रभाव डालता है। यह गोचर राशि चक्र में प्रत्येक राशि पर प्रभावशाली होगा क्योंकि बुध का प्रभाव वाणी, संचार, प्रौद्योगिकी और यात्रा पर होता है। यह गोचर आपके जीवन पर कुछ अनुकूल प्रभाव डाल सकते हैं। सीखने के प्रति अच्छा झुकाव देखने को मिल सकता है, अपने इच्छित स्थानों की यात्रा करने का मौका मिल सकता है, समाज में अच्छी स्थिति को प्राप्त किया जा सकता है और इस प्रकार से कई अन्य बातों पर बुध ग्रह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कन्या राशि में बुध के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Aries
मेष राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर छठे भाव/Sixth House पर होगा। छठा भाव इस समय पर अधिक प्रभशाली होने के कारण प्रतियोगिताएं कठिन हो सकती है और परिश्रम भी अधिक रह सकता है। इसलिए इस समय पर जो भी कार्य आप करते हैं उसमें आलस्य नहीं आने दीजिए और एकाग्रता के साथ उसे करने से ही आप सफलता को प्राप्त कर पाने में सक्षम होंगे। यह गोचर काल आपके कार्यक्षेत्र में व्यस्तता को दर्शाने वाला भी होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आप काफी सोच विचार की स्थिति में रह सकते हैं। छात्रों को अपनी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस समय पर विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है, लेकिन आप अपने साहस ओर उचित सूझबूझ द्वारा उन्हें हराने में भी सक्षम होंगे। अपने क्षेत्रों में सफलता और बदलाव दोनों ही प्रकार की स्थितियां अभी अपना असर दिखा सकती हैं। कुछ मामलों में व्यर्थ की भागदौड़ भी रह सकती है। थकान होने के कारण कुछ समय के लिए अवकाश भी ले सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण बना कर रखें तथा स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें।
कन्या राशि में बुध के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Taurus
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर पंचम भाव पर होगा। इस भाव पर बुध की स्थिति के चलते कुछ सकारात्मक प्रभाव/Positive impact of transit देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में आप प्रयासों द्वारा लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। प्यार से संबंधित मामलों में आप कुछ अच्छे समय को भी देख पाएंगे। साथी का सहयोग मिलेगा तथा प्रेम जीवन समृद्ध होगा। अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताने को भी मिल सकता है। यह समय दोस्तों के साथ मुलाकातों को दर्शाता है और भ्रमण के मौके भी देता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ का भाव विकसित होगा, कुछ कारणों से यदि वाद-विवाद हो भी जाता है तो ऐसे में इस स्थिति को धैर्य के साथ संभालना आपके लिए उत्तम होगा। कुछ लोग इस समय में आध्यात्मिक अध्ययन के कार्य व धार्मिक कृत्यों में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति की खरीद फरोख्त का भी समय बना हुआ है। छात्रों को अपनी उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु कुछ अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि में बुध के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Gemini
मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर इनके चतुर्थ भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध ग्रह की आपके सुख भाव पर गोचर की स्थिति के चलते आपका सुख, आपका रहन सहन प्रभावित हो सकता है। जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है। कुछ अच्छी वस्तुओं की प्राप्ति का भी योग बना हुआ है। कुछ पैतृक संपत्ति का लाभ भी इस समय पर हो सकता है। संपत्ति/Property इत्यादि के माध्यम से अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा। मजबूत बुध का इस स्थान पर होना जीवन में भाग्य दायक हो सकता है। इस दौरान आप घर या अपने लिए कुछ नई वस्तु की खरीदारी इत्यादि का मन भी बना सकते हैं। अपने माता-पिता का साथ और प्रेम प्राप्त होगा। जो लोग अपने घर से दूर हैं उन्हें अपने घर जाने का अवसर मिल सकता है। अपने लोगों के साथ मेलजोल की भी स्थिति उभर सकती है, उनके साथ बिताने के लिए आपको कुछ समय बिताने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर आप की जिम्मेदारियां और काम की अधिकता भी रह सकती है।
कन्या राशि में बुध के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Cancer
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर/Mercury transit तृतीय भाव पर होगा। बुध के इस स्थान पर गोचर द्वारा आपका संघर्ष, परिश्रम, तथा यात्राओं में वृद्धि का समय प्रभावित होगा। आपका तीसरा भाव पराक्रम स्थान के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थान पर बुध का गोचर आपकी ऊर्जा में वृद्धि करने वाला होगा। आपको सकारात्मक सोच प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आपके लिए प्रगति के अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास, धैर्य, संचार कौशल और बुद्धि इन सभी के द्वारा आप बेहतर परिणामों को पाने में भी सफल हो सकते हैं। आप सामाजिक रूप से भी आगे रह सकते हैं कई चीजों में शामिल होकर उन्नति के मार्ग में आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान आप खुद को शक्तिशाली महसूस कर सकते हैं। और आपके विचारों में स्पष्टता भी होगी, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, और आप हर कार्य को पूर्णता के साथ पूरा करने में सक्षम रह सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त आय के स्त्रोत द्वारा आप लाभ अर्जित करने में भी सफल रह सकते हैं।
कन्या राशि में बुध के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Leo
सिंह राशि के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के दूसरे भाव में गोचर द्वारा आपकी वाणी में प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा लोग आपकी बातों को सुनना पसंद करेंगे तथा आप दूसरों को सहमत कर पाने में भी सक्षम हो सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक प्रभाव/Positive impact डालने वाला होगा। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, व्यापार के क्षेत्र में शामिल लोगों के लिए अच्छा समय होगा और विभिन्न स्रोतों से भारी मुनाफा भी प्राप्त हो सकता है। आपको पैतृक संपत्ति या पूर्व में किए गए निवेश के माध्यम से लाभ प्राप्त करने का भी अच्छा समय देखने को मिल सकता है। आप इस समय अपने कर्ज को चुकाने में सफल हो सकते हैं। आपके पास हास्य की अच्छी समझ होगी, और आपकी भाषा शैली का कौशल आपको नए दोस्त बनाने में मदद करेगा।
बुध के कन्या राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Virgo
कन्या राशि के लिए बुध का गोचर राशि पर ही होने के कारण यह लग्न को प्रभावित करेगा। बुध के गोचर प्रभाव आपकी सोच और विचारधारा में नयापन देखने को मिलेगा। कुछ अच्छे और बेहतर फैसलों को ले पाएंगे। अपने आस पास और स्वयं को लेकर भी काफी सजग होंगे। चीजों में बदलाव के साथ साथ सुधार भी बना रह सकता है। भाग्यशाली रह सकते हैं और कुछ काम बिना किसी प्रयत्न के भी पूर्ण होते दिखाई दे सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके समर्पण और कड़ी मेहनत की प्रशंसा भी कर सकते हैं। परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। मानसिक रूप से उत्साह बना रहेगा। मौज मस्ती का समय मिल पाए और माता पिता का समर्थन और प्रेम प्राप्त कर सकते हैं। समय पर कार्य पूरे होंगे और आपके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा होगी और हर कोई आपकी टाइमिंग से प्रभावित हो सकता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें क्योंकि वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
बुध के कन्या राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Libra
तुला राशि के लिए बुध का गोचर द्वादश भाव पर होगा। बुध ग्रह के इस गोचर के प्रभाव स्वरूप कुछ अच्छे तो कुछ विपरीत समाचार सुनने को मिल सकते हैं। विदेश में या घर से दूर रह रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। इस समय पर नए काम का आना मानसिक तनाव और थकान दोनों को बढ़ाने वाला हो सकता है। खर्चों की अधिकता किसी रूप में प्रभाव डाल सकती है। कुछ न कुछ चीजों की खरीदारी का होना और स्वास्थ्य से जुड़े मसलों को लेकर भी खर्च बना रहने वाला है। कोई संपत्ति की खरीद कर सकते है। तथा साथ ही कानूनी कार्यों में भी किसी न किसी रूप से प्रभाव देखने को मिल सकता है। कोई यात्रा हो सकती है, अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे, साथी आपका समर्थन पूरी तरह से न करना चाहे ऐसे में तनाव और विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। खुद को फिट और फाइन रखने के लिए नियमित व्यायाम या योग करना अच्छा विकल्प हो सकता है। सेहत का ख़्याल रखना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा क्योंकि इससे आपका मन शांत रहेगा।
बुध के कन्या राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Scorpio
वृश्चिक राशि के लिए बुध का गोचर एकादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। यह समय होगा नई चीजों से लाभ अर्जित करने का। कुछ काम के सिलसिले में लगातार प्रयास और यात्राओं द्वारा बेहतर मुनाफे की संभावना भी बनती है। यह लाभ की उच्च स्थिति का प्रभाव उस व्यक्ति के जीवन में अचानक से कुछ बदलाव और सकारात्मक परिणाम देने में सक्षम होगा। परिवार के लोगों की ओर से भी आपको सहायता मिलेगी। इस समय पर संतान के सुख की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही माता-पिता बच्चों के लिए भी व्यस्तता अधिक रह सकते हैं। नए काम मिलने की संभावना बनी हुई है। यह समय भाई बंधुओं के साथ प्रेम और अच्छे पलों को दिलाने में सहायक बन सकता है। प्रेम संबंधों में आपको अपने साथी का सहयोग मिल सकता है और रिश्तों में मजबूती भी देखने को मिल सकती है। इस समय अपने कर्जों को चुकाने का भी कुछ मौका जरुर मिल सकता है।
बुध के कन्या राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Sagittarius
धनु राशि के लिए बुध का गोचर दशम भाव/Tenth House पर होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति आपको अपने काम में आगे बढ़ने के अवसर देने वाली होगी। इस समय पर काम के क्षेत्र में सहयोगियों की ओर से भी कुछ समर्थन प्राप्त हो सकता है। कार्य स्थल पर कुछ मस्ती के मौके ओर पार्टी इत्यादि में शामिल होने को भी मिल सकता है। पद प्राप्ति या कुछ मुन तो आपको इस समय पर मिल ही सकता है। कारोबार से जुड़े लोग अपने काम में सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे तथा साथ ही चीजों की बिक्री भी अच्छी रह सकती है। कुछ पुराने लोगों के साथ मिलने का अवसर भी हो सकता है। घर पर किसी के आगमन द्वारा व्यस्तता अधिक बढ़ सकती है। कहीं समारोह या फंक्शन आदि में निमंत्रण भी मिल सकता है। इस समय काम के साथ साथ कुछ नए चीजों के साथ जुड़ने और उन्हें करने का मौका भी आपके पास होगा, इस समय पर नई चीजों से जुड़ना अच्छा रह सकता है।
बुध के कन्या राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Capricorn
मकर राशि के लिए बुध का गोचर नवम भाव/Ninth House पर होगा। नौवें भाव में उच्च स्थिति को पर बुध अपने शुभ फलों को प्रदान करने में सक्षम होगा। भाग्य द्वारा चीजों की प्राप्ति हो सकती है। अगर कुछ समय से कोई योजना रुकी हुई थी तो अब उस के आगे बढ़ने का अच्छा समय दिखाई देता है। इस गोचर काल में आपको लाभ मिलेगा, नौकरीपेशे लोगों को अपने काम में आगे बढ़ने के कुछ अवसर मिल सकते हैं। दूर स्थल पर रहने वालों को अपने परिवार के साथ होने का सुख मिल सकता है। जो छात्र परीक्षा के परिणाम को लेकर चिंता में हैं उन्हें कुछ सकारात्मक फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत अच्छा करेंगे, और आपके शानदार काम के लिए आपको कर्मचारियों का सहयोग मिल सकता है और साथ ही बड़े लोगों द्वारा आपकी प्रशंसा की जा सकती है। यात्राएं तो होंगी साथ में लोगों के साथ सामाजिक रूप से जुड़ाव भी गहरा होगा। कुछ वेतन वृद्धि या पदोन्नति मिलने का भी योग बनता है।
बुध के कन्या राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Aquarius
कुंभ राशि के लिए बुध का गोचर आठवें भाव पर होगा, इस समय अष्टम भाव अपनी मजबूत स्थिति में होने के कारण जीवन में कुछ आकस्मिक लाभ और हानि दोनों ही स्थितियों का प्रभाव देखने को मिल सकता है। बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि के आठवें भाव में होने के कारण आपको कुछ ऐसे स्थानों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचा ही न हो, जो लोग उन कामों से जुड़े हैं जिनमें अधिक रिस्क है उस में लाभ भी होगा। शेयर मार्किट, लॉटरी इत्यादि से मुनाफा भी मिल सकता है लेकिन यह लौंग टर्म का मुनाफा/Long term profit न हो पाए इसलिए इस सब में पड़ने से पूर्व अच्छे से सोच विचार करना ही सही है। यह समय जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालने वाला होगा। आपके पिता या किसी बड़े के साथ आपके विवाद कुछ शांत हो सकते हैं। विरासत से लाभ मिल सकता है। प्रेम के संबंधों में छुपे हुए रिश्ते अब सामने भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अधिक सजग होने की आवश्यकता होगी कोई पुराना रोग भी अब अधिक परेशानी दे सकता है।
मीन राशि पर बुध के कन्या राशि में गोचर का प्रभाव/Effect of Mercury transit in Virgo on Pisces
मीन राशि के लिए बुध का गोचर सप्तम भाव पर होगा। इस समय पर वैवाहिक जीवन/Married life में गिले शिकवे कुछ समाप्त होते दिखाई देंगे, जीवन साथी के साथ आप सौहार्दपूर्वक समय बिता सकते हैं। आपको अपने परिवार के साथ कुछ आनंदमय समय बिताने को मिलेगा। रिश्तों में लोगों को अपने प्यार को शादी में बदलने का मौका मिल सकता है, हालांकि ऐसा करने में उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा लेकिन स्थिति पक्ष में भी रह सकते है। आप हर उठने वाले विवाद को दूर करने का एक तरीका खोज सकते हैं इसलिए धैर्य मत खोना और शांति से चीजों को सुलझाने की कोशिश करना अच्छा होगा। इस गोचर के दौरान कुछ अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपके दोस्त और परिवार आपके जीवन के हर कदम पर आपका पूरा साथ दे सकते हैं। साझेदारी में किए जाने वाले काम में एक-दूसरे के करीब आने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, हालांकि कुछ शारीरिक गतिविधि जैसे खेल खेलना या व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।