false: मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष साबित हो सकता है, क्योंकि आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत कुछ कम ही परिणाम दे रही है। इस समय घरेलू जीवन में आप कुछ कारणों से खोए हुए से रह सकते हैं। अपने काम से आप भाग भी सकते हैं इसलिए इस समत प्रयास करें। अपने भीतर की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। करियर - काम को लेकर आप अनदेखी कर सकते हैं या फिर मन से अशांत रहने वाले हैं। लोग आपके साथ विवाद में उलझ सकते हैं के लिए जरूरी है उन्हें मित्र बना कर काम करेम। आप का धैर्य ही आपको प्रतिष्ठा दिलाने वाला होगा। स्थिति का सामना आपको सकारात्मक तरीके से करना होगा। फाइनेंस - धन की स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा क्योंकि आप के फैसले जल्दबाजी वाले होंगे। लव लाइफ - रिश्ते में आज के दिन आप दूसरी ओर अपने आकर्षण को देख पाएंगे। प्रेम को लेकर अतिरिक्त संबंध काफी तेजी से असर डालने वाले हैं। हेल्थ - मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है, मन की बेचैनी को कम करने के लिए अपने मन की इच्छा का कुछ काम जरूर करें। वृषभ राशिफल वृषभ राशि के लिए आज आपके पास समय की कमी हो सकती है, लेकिन जितना भी आप अपने काम को सही तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। ध्यान रखें कि हर काम को प्राथमिकता के अनुसार करें। परिवार में बच्चों की स्थिति आज कोलाहल देने वाली होगी इस समय सभी के साथ बना कर चलें। करियर - काम में आपके लिए आज का दिन अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर स्थिति को देगा छोटी मोटी अनबन हो सकती है लेकिन फिर भी आप के लिए बातें अनुकूल रह पाएंगे। अपने आत्मविश्वास और मेहनत से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। फाइनेंस - धन के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें, आपके लिए आज अचानक से कुछ धन योग को देने वाला है। लव लाइफ - रिश्ते में आज के दिन आप एक दूसरे के लिए समर्पित होंगे। कुछ बातों पर चाहे जिद बने लेकिन फिर भी रोमांच भी संबंधों को जगाने वाला होगा। हेल्थ - आज आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं, इसलिए कुछ आराम करना जरूरी है। इसके अलावा खुद को बहुत अधिक काम से भी बचाने की कोशिश करेम। मिथुन राशिफल मिथुन राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आपको कुछ नए विचारों से लाभ होगा, इस समय आपके मित्र आपको नई बातों को बताने वाले होंगे वहीं आप भी अपने आप को काफी अच्छे से दूसरों के सामने खड़ा कर पाने में सक्षम होंगे। जल्द से जल्द काम में आगे बढ़ने का समय है। करियर - काम में किसी विशेष प्रयास को शुरू करने का यह अच्छा समय है। आज कुछ सामान की क्वालिटी को लेकर ग्राहकों से संदेह की स्थिति आप पर असर डाल सकती है। अपने कार्य क्षेत्र में आप का दिन मस्ती वाला होगा जिसमें आप अपने आप ही फैसले लेने के लिए स्वतंत्र रह सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में अच्छा दिन है और किसी के सहयोग से कुछ अच्छे धन लाभ को प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ - रोमांटिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ कुछ मजेदार पल बिता सकते हैं। आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताने का आनंद उठाएंगे। हेल्थ - शारीरिक रूप से आज आप फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आहार का ध्यान रखें ताकि आप अपनी ऊर्जा को बनाए रख सकें। कर्क राशिफल कर्क राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आपकी मानसिक स्थिति के हिसाब से दिन काफी बेहतर रहने वाला है। छात्र अपनी एजुकेशन में काफी आगे रहने वाले हैं। इस समय घर में मेहनत को पूरी तरह से करेंगे। इस समय अपने इमोशन को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। करियर - काम में आप भागदौड़ की स्थिति को देख पाएंगे। बाहरी संपर्क के साथ आपको काम में कुछ सौदे मिल सकते हैं। अगर काम में किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो शांत और संतुलित रहकर आप अच्छे निर्णय ले सकते हैं। धैर्य और कड़ी मेहनत से आप उसे पार कर सकते हैं। सहकर्मी से मदद मिलने की संभावना है। फाइनेंस - पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन खर्चों में संतुलन बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निवेश करने से बचें। लव लाइफ - रिश्ते में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन यदि आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करते हैं, तो स्थिति सुधर सकती है। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। हेल्थ - सेहत की स्थिति बेहतर रहने वाली हैं, सामान्य महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक शांति को प्राथमिकता देने की जरूरत भी होगी। false: सिंह राशिफल सिंह राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम को सटीक तरीके से पूरा करेंगे। पिता का प्रेम और सहयोग आपको मिल सकता है।अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और नए अवसरों का सामना करें। करियर - करियर के लिहाज से आज कुछ सकारात्मक घटनाएं घट सकती हैं। आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। ध्यान दें कि सफलता के रास्ते में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पार कर पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों में नियंत्रण रखें। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में आपको अपने पार्टनर से सहयोग देने वाला होगा। आप दोनों एक दूसरे के साथ खड़े होंगे जिससे रिश्ते में मधुरता आएगी। हेल्थ - शारीरिक स्थिति में सुधार हो सकता है, इस समय अपनी आदतों को लेकर थोड़ा कंट्रोल में रहकर काम करें जिससे अच्छा परिणाम मिलेगा। कन्या राशिफल कन्या राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार घर में आज के दिन आप कुछ लोगों के साथ बहस में फंस सकते हैं। अपने कार्यों में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिसके चलते कुछ शॉर्टकट भी अपना सकते हैं लेकिन आपको इसका बहुत अधिक अच्छा परिणाम कम ही मिल पाएगा। करियर - काम को लेकर आज के दिन आप कुछ समय के लिए लीव लेने का मन बना सकते हैं या फिर काम से कुछ लंबा ब्रेक भी ले सकते हैं। कारोबार में आपको ज्यादा सतर्क और समर्पित रहना होगा। अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखें। फाइनेंस - आर्थिक मामले आज के दिन चिंता बढ़ा सकते हैं किसी के लिए आप को उधारी चुकता करनी पड़ सकती है। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन सही समझ से आप इस समस्या का हल निकाल सकते हैं। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान की मदद लें। तुला राशिफल तुला राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आप खुद को ज्यादा एक्टिव रहने वाले हैं। घर में आप को माता-पिता की ओर से कुछ बाहरी कामों को जिम्मा मिल सकता है। आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने का विचार आ सकता है, जिससे आपका दिन और भी बेहतर बनेगा। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप परिवार के कारोबार में आगे रहने वाले हैं। आपके प्रयासों को लेकर विरोधियों से ज्यादा सहयोग न मिल पाए। सहकर्मियों से समर्थन मिलेगा और आप कुछ नए अवसरों का सामना कर सकते हैं। इस समय आपके लिए काम काफी अधिक रहने वाला है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस समय बैंक से संबंधित कुछ लाभ की प्राप्ति का समय बना हुआ है। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में आज आपको कुछ खास पल बिताने का मौका मिल सकता है। आपका साथी आपके जीवन और परिवार के साथ समान तरीके से काम कर सकता है। हेल्थ - शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे, घर में आज के दिन परिवार में किसी की हेल्थ आपको कुछ चिंता देने वाली हो सकती है। वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी दृढ़ता और संकल्प से आप इसे पार कर सकते हैं। आपको घर से बाहर जाकर काम करने की इच्छा होगी। करियर - काम में कुछ असमंजस हो सकता है, आप को विरोधियों से परेशानी हो सकती है। इस समय परिश्रम बहुत अधिक रहने वाला है। कारोबार में सामान को घाटे से भी बेचना पड़ सकता है। नई चीजों में आज के दिन कुछ भी काम करना बहुत ज्यादा अनुकूल न रह पाए। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि इस समय आप के सामान के खोने या फिर बहुत ज्यादा पैसा लगाने से दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ - रिश्ते में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आप इसे अच्छे संवाद और समझ से हल कर सकते हैं। अपने साथी के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान ढूंढें। हेल्थ - आज के दिन बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं संभावना है कि बुखार या शरीर में कमजोरी अपना असर डाल सकती है। false: धनु राशिफल धनु राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार दिन आपके लिए सफल रहेगा, लेकिन थोड़ा धैर्य रखना होगा। सामाजिक स्तर पर अपने आस पड़ोस के साथ कुछ काम के लिए मेलजोल हो सकता है। किसी फंक्शन इत्यादि में आज के दिन जाने का अवसर भी मिलेगा। करियर - काम में आज के दिन आप अपनी ओर से कुछ जल्दी से शुरुआत करने वाले हैं और जल्द से जल्द अपने काम को निपटा लेने की कोशिश भी करेंगे। बड़ों से मिलने वाली जिम्मेदारी को लेने के लिए यह सही समय है। काम को पूरा करने के लिए आज थोड़ा अधिक समय देना होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। इस पर काबू पाना आपके लिए जरूरी होगा। लव लाइफ - आज के दिन किसी अजनबी के साथ मिलना हो सकता है, वहीं दोस्तों के साथ आप अपने मन की बात को भी शेयर करने वाले हैं। पार्टनर एक-दूसरे के करीब आएंगे। हेल्थ - शारीरिक स्थिति बेहतर होगी, अधिक देर काम में लगे रहने से कमर में दर्द की शिकायत रह सकती है। मकर राशिफल मकर राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आप घर के साथ साथ बड़ों की जिम्मेदारी को लेने में आगे रह सकते हैं। दोस्तों की ओर से कुछ काम मिल सकता है जिससे आप न चाहते हुए भी पूरा कर ही देंगे। घरेलू जीवन में तेजी से बढ़ेंगे और सफलता की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। करियर - काम के सिलसिले में आप अपनी रुचि के अनुसार किसी काम को लेकर ज्यादा उत्साहित होंगे लेकिन ऐसा होना आपके लाभ में वृद्धि न कर पाए। जो लोग कारोबार में लगे हुए हैं उन्हें आज काम में कुछ समय के लिए आराम का मौका मिलेगा पर साथ ही सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत होगी। फाइनेंस - आज के दिन आप अपनी सेविंग से कुछ पुराने कर्ज़ों और बिल को भरने वाले हैं। बच्चों के लिए आप कुछ नई चीजें भी खरीद सकते हैं। लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में आप को अपने जीवन साथी का सहय्प्ग मिलेगा लेकिन प्रेमी जनों के लिए अभी मेलजोल कम ही रहने वाला है। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही रहेगी, त्वचा पर कुछ रूखापन अधिक बढ़ सकता है। कुंभ राशिफल कुंभ राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आज का दिन आपके लिए काम में दिल लगने का समय होगा। अपने मन से आप कुछ ज्यादा काम को करने के लिए भी आगे रहने वाले हैं। घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप कुछ चेंज भी कर सकते हैं। करियर - करियर के लिए आज का दिन आपको नए लोगों से मुलाकात का मौका देने वाला है। इस समय अपने काम को लेकर आप कुछ लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर नजर बनाए रख सकते हैं। कुछ मामलों में आज के दिन रिसर्च का काम अच्छा रह सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और काम में अचानक से कुछ लाभ पाने मौका भी मिल सकता है। लव लाइफ - आज के दिन काम में ज्यादा लगे रहने के चलते एक दूसरे के लिए समय कम ही मिल पाए। साथी के साथ समय बिताएं और रिश्ते को मजबूत बनाएं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आप अच्छे महसूस करेंगे। कोई छोटी सी पार्टी इत्यादि में आप किसी गलत चीज का सेवन कर सकते हैं इसलिए इस ओर ध्यान रखें। मीन राशिफल मीन राशि के लिए आज के राशिफल अनुसार आज आपको भाग्य की ओर से कुछ सहयोग मिल सकता है। आप अपने घर में किसी पिता समान व्यक्ति या फिर पिता की ओर से ही सहयोग एवं प्रेम को पाने में सफल होंगे। आपके मन में कई विचार बनेंगे जिसके कारण आप काफी इमोशनल भी रहेंगे। करियर - करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, आपके काम में गति आएगी, लेकिन किसी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। आप अपने पुराने कामों को भी आज पूरा कर पाने में आगे होंगे। इसलिए दिन का उपयोग उन बातों के लिए करें जो कार्यक्षेत्र में बेहतर असर डाल सकती हैं। फाइनेंस - धनार्जन की स्थिति अनुकूल रहने वाली है। बच्चों की ओर से कुछ लाभ के योग भी माता-पिता को खुशी देने वाले होंगे। लव लाइफ - रिश्ते में आप और आपके साथी के बीच अच्छी पटने वाली है। आज के दिन किसी को प्यार का इजहार करने का मन भी बना सकते हैं। हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, आप आज के दिन खुद में कुछ ताजगी पाएंगे ओर एक्टिव होकर कामों को करने की कोशिश करेंगे।