बजरंगी जी की भविष्यवाणी हुई सच, दिल्ली में BJP का डंका। Delhi Election Results, BJP Win @sinhasushant
2025 में बजरंगी बदलेंगे आपकी क़िस्मत। Astrology Predictions। Horoscope, Ft Divas Gupta
Jyotish के सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश। Astrology Myths, Shubhankar Mishra
Astrology Secrets EXPOSED by Dr Vinay Bajrangi। Ft. Shubhankar Mishra
ग्रहों के गुप्त आदेश। Planetary SECRETS EXPOSED By Dr Vinay Bajrangi, Ft Bhanu Pathak @BhanuPathak
Podcast

नई आगामी रिपोर्टें

आज का राशिफल: 04 अप्रैल 2025

Last Updated: 04/02/2025

आज का राशिफल: 04 अप्रैल 2025

आज के दिन चंद्रमा के आर्द्रा नक्षत्र में होने के साथ शोभन योग होगा। मिथुन राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा देने वाले हैं कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक क्षेत्र में व्यर्थ की समस्याएं। भद्रा का प्रभाव शाम को समाप्त होने से कुछ राहत भी मिलेगी। चलिए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल क्या कहता है।

मेष आज का राशिफल


मेष राशि वालों के लिए सप्तमी तिथि के दिन नवरात्रि का सातवां दिन दे सकता है कुछ अधिक मेहनत करने का संकेत। आज के दिन परिवार में कुछ अनबन हो सकती है, भाई बहनों के साथ काम को लेकर झगड़ सकते हैं लेकिन ये अस्थायी होगी। चीजें फिर से सुधार में होंगी।


करियर - काम को लेकर आज का दिन सामान्य रह सकता है। कोई बड़ा बदलाव अभी नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन मेहनत अधिक होने वाली है और आपके काम को लेकर दूसरों की नजरें आप पर हो सकती हैं।


फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस समय अपने दोस्तों या भाई बहनों पर धन खर्च हो सकता है।


लव लाइफ - प्यार में थोड़ी अनबन हो सकती है इस समय आप हो सके तो उनके साथ व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें।


हेल्थ - सेहत के मामले में कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी, लेकिन हाथ पैरों में दर्द हो सकता है।



वृषभ आज का राशिफल


वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन घर के साथ ज्यादा समय बिताने को मिलेगा। नवरात्रि के इस दिन आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों में काफी अच्छा अनुभव करेंगे। घर के कामों में किसी की हेल्प से काफी मदद मिल सकती है।


करियर - काम को लेकर आज आपको बहुत सारी चीजों को समझने की जरूरत होगी। इस समय आप यात्रा भी कर सकते हैं जो शायद काम में विस्तार देने वाली होगी जिससे आपको आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।


फाइनेंस - खर्चों में थोड़ी कमी आएगी और बचत को करने में आप राहत के संकेत देख सकते हैं। आर्थिक मामले में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।


लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में आज समय की कमी होगी। आप अपने पार्टनर के लिए समय निकल न पाएं जिससे कुछ दूरी महसूस हो सकती है।


हेल्थ - सेहत की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा, शारीरिक स्थिति ठीक रहेगी।



मिथुन आज का राशिफल


मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन घरेलू मामलों में दखल की स्थिति होगी। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, इस समय आप दूसरों की ओर झुकाव अधिक पाएंगे। परिवार के बड़े सदस्य आपकी सहायता करेंगे और आपको मनोबल देंगे।


करियर - आज का दिन आपके लिए काम में एक साथ कई चीजों को करने का टास्क लेकर आ सकता है। अचानक से किसी बात से आप के काम में कुछ अटकाव होगा। इस समय कारोबार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।


फाइनेंस - पैसों मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दिन के अंत तक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पैसों का मैनेजमेंट करना जरूरी होगा।


लव लाइफ - लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। अकेले लोग अपनी इच्छाओं के चलते कुछ गलत चीजों की ओर रुख कर सकते हैं।


हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।



कर्क आज का राशिफल


कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन देवी का आशीर्वाद लेना जरूरी होगा। परिवार में शांति कम हो सकती है। इस समय घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्य आपकी बातों को नहीं समझेंगे और आपके फैसलों का समर्थन नहीं करेंगे।


करियर - कारोबार में आज आपको कुछ बदलाव या खर्च की स्थिति अधिक देखने को मिल सकती हैं। अगर आप माल की कमी देख रहे हैं तो इस समय वह बनी रहने वाली है। विदेशी कंपनियों में काम कर रहे लोगों के लिए बेहतर स्थिति है।


फाइनेंस - आज आपके पास बचत करने का मौका कम ही रहने वाला है, उधारी से बचें।


लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज साथी से दूरी रह सकती है। आपके प्रेम पर किसी ओर की नजर भी रहने वाली है।


हेल्थ - सेहत के मामले में तनाव और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए चिंताओं से बचें।

सिंह आज का राशिफल


सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ काम के कारण बाहरी यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक स्तर पर आज के दिन थोड़ी सी असहमति हो सकती है, लेकिन यह समय के साथ सुलझ जाएगी। माता-पिता का समर्थन मिलेगा और घर में कोई विशेष खुशी का माहौल रहेगा।


करियर - आज आपको कार्यस्थल पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल करें। व्यापार में भी स्थिरता आएगी, लेकिन ध्यान रखें कि पुराने निवेशों पर भरोसा न करें।


फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप को इनकम में कुछ लाभ दिखाई देगा।


लव लाइफ - अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो खुलकर अपनी भावनाओं का इज़हार करें।


हेल्थ - सेहत में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्द ही सुधार पाएगी ओर स्वास्थ्य सही होगा।


कन्या आज का राशिफल


कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन काम की अधिकता घर से दूर ले जा सकती है। अपने परिवार के सदस्य से कुछ महत्वपूर्ण बातें शेयर करना चाहेंगे लेकिन समय न मिल पाए। बच्चों की एजुकेशन को लेकर माता-पिता चिंतित होंगे।


करियर - आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आपकी मेहनत का दूसरे लोगों को लाभ मिल सकता है लेकिन आपके लिए अभी स्थिति मेहनत वाली है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।


फाइनेंस - खर्चों में थोड़ी कमी आएगी, और आपकी बचत बढ़ेगी।


लव लाइफ - प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे।


हेल्थ - तनाव से बचने के लिए अपने काम को व्यवस्थित करें। दूसरों का सहयोग मदद कर सकता है।



तुला आज का राशिफल


तुला राशि वालों के लिए आज के दिन आध्यात्मिक स्तर पर दिन अच्छा रहेगा। परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा, घर में किसी खास काम की योजना बनेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य से मदद मिल सकती है।


करियर - व्यापारियों को भी लाभ की संभावना रहेगी। करियर में कुछ नई चीजें शुरू हो सकती हैं। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज के दिन कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। इस समय मौके मिल सकते हैं।


फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। कर्ज चुकता कर सकते हैं,।


लव लाइफ - अगर आप अकेले हैं तो किसी नए व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।


हेल्थ - सेहत में कोई विशेष परेशानी नहीं होगी, अपनी दिनचर्या को सही रखें



वृश्चिक आज का राशिफल


वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं छोटे-मोटे विवादों से बचने के लिए आपको शांत बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार के बुजुर्गों से भी अधिक बातें सुनने को मिल सकती हैं।


करियर - काम को लेकर दिन आपके लिए चुनौती वाला हो सकता है। आपकी मेहनत का फल तुरंत नहीं मिलेगा, लेकिन यदि आप धैर्य रखें तो सफलता निश्चित होगी। जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।


फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में आज कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और भविष्य के लिए बचत करने की योजना बनाएं।


लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए समय देने की जरूरत है।


हेल्थ - सेहत के मामले में आपको ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है, जो शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

धनु आज का राशिफल


धनु राशि वालों के लिए आज खुशी का माहौल रहेगा। घर में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है, जो सभी के चेहरे पर मुस्कान लाएगा। परिवार के छोटे सदस्य आपकी ओर आकर्षित होंगे और आपकी बातों से प्रेरित होंगे।


करियर - करियर में आज कुछ भागदौड़ रहने वाली है। अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत भी हो सकती है जो बदलाव देने वाली हो। व्यापार में भी कुछ अच्छा मुनाफा हो सकता है, खासकर यदि आप विदेशी व्यापार से जुड़े हैं तो।


फाइनेंस - पैसों की बचत में वृद्धि हो सकती है लेकिन फाइनेंस में संतुलन बनाए रखें और अत्यधिक खर्च से बचने की कोशिश करें।


लव लाइफ - जो लोग अकेले हैं, उन्हें किसी नए व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।


हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मानसिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।



मकर आज का राशिफल


मकर राशि के लिए आज नवरात्रि के सातवें दिन का समय लाएगा कुछ अच्छी स्थिति। किसी प्रियजन से मिलने का अवसर मिल सकता है, जो आपके मनोबल को बढ़ाएगा। घर के किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी।


करियर - काम को लेकर किसी जरूरी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों को सराहा जाएगा, और आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में भी अच्छे अवसर मिलेंगे।


फाइनेंस - अचानक कोई खर्च आ सकता है, जो आपके बजट को प्रभावित कर सकता है।


लव लाइफ - अपने पार्टनर से कुछ अहम बातें साझा करेंगे, जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।


हेल्थ - सेहत के मामले में ध्यान रखने की जरूरत है। मानसिक तनाव या चिंता महसूस हो सकती है, जो शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।



कुंभ आज का राशिफल


कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन स्थिति रहेगी कुछ खास, अपनों की ओर से प्रेम और सहयोग बना रहेगा। सोशल सर्कल में भी आप आगे रहने वाले हैं। बड़े भाई या बहन की ओर से प्रेम प्राप्त होगा। आज के दिन दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।


करियर - अगर आप काम की तलाश में हैं, तो आज का दिन शुभ है। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण निर्णय का सामना कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझ और काम में तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश से बेहतर स्थिति भी दिखाई दे सकती है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है।


फाइनेंस - आज किसी की मदद से लाभ हो सकता है लेकिन फिर भी खर्चों को नियंत्रित करने के लिए थोड़ा ध्यान रखना होगा।


लव लाइफ - साथी के साथ आज बहुत अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। इस समय दांपत्य जीवन में आप अपने जीवन साथी के लिए कुछ खास करने की इच्छा रखेंगे।


हेल्थ - थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को आराम देने का समय निकालें।



मीन आज का राशिफल


मीन राशि वालों के लिए आज के दिन का समय आध्यात्मिक स्तर पर बेहतर होगा। आप परिवार के साथ समय बिताने में सफल होंगे। घर में किसी खास मामले पर बातें हो सकती हैं, जिसे आप समझदारी से हल करेंगे।


करियर - व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, खासकर अगर आप किसी नए प्रोडक्ट या सेवा को पेश करने की योजना बना रहे हैं। नौकरी में कोई नया अवसर सामने आ सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।


फाइनेंस - पुराने कर्ज से कुछ राहत पाने का अवसर मिलेगा। बचत की आदत डालें।


लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में हैं, तो एक-दूसरे से खुलकर बात करने की आवश्यकता होगी।


हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, ग्रहों का प्रभाव मानसिक तौर पर असर देगा जिस पर काम करना होगा।


For more details, you can read your Daily Horoscope

Recent News

ड़ॉ विनय बजरंगी के विषय में

किसी को भी सिर्फ नाम के आधार पर ज्योतिषी नहीं माना जा सकता। हर व्यक्ति को जानना चाहिए कि एक अच्छे ज्योतिषी का चुनाव कैसे करें। सबसे अच्छा ज्योतिषी वही होता है जो केवल कर्म सिद्धांत पर रसम रिवाज और उपायों से अधिक विश्वास करता हो। अधिक पढ़ें...

कैसे संपर्क करें

ios-iconandroid-icon

© VinayBajrangi.com 2025 BrandShow द्वारा डिजाइन और विकसित