March Calendar 2024 - मार्च में कब कौन-सा व्रत व त्योहार मनाया जाएगा

  • 2024-02-27
  • 0

भारत में हर दिन कोई न कोई व्रत व त्योहार मनाऐ जाते है, जिस कारण भारत को त्योहार का देश कहते हैं। जल्द ही मार्च का माह शुरु होने वाला है और ज्योतिष अनुसार यह माह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस माह कई बढे ग्रहों के गोचर के साथ-साथ कई महत्तवपुर्ण त्योहार भी रहने वाले हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से मार्च साल का तिसरा माह है लेकिन हिंदू कैलेंडर के लिहाज से साल का पहला। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2024 काफी खास रहने वाला है-

मार्च माह में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, फाल्गुन अमावस्या, फाल्गुन पुर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, शहीद दिवस, ईस्टर दिवस भी मनाया जाएगा। आइए जानते हैं मार्च माह में कौन सा पर्व व व्रत किस दिन है-

मार्च 2024 के व्रत व त्योहार की सूची | February 2024 Vrat or Tyohar List

01 March 2024 - Yashoda Jayanti

03 March 2024 - Sabari Jayanti

03 March 2024 - Masik Krishna Janmashtami

04 March 2024 - Janaki Jayanti

05 March 2024 - Swami Dayananda Saraswati Jayanti

06 March 2024 - Vijaya Ekadashi

08 March 2024 - Mahashivratri (Masik Shivratri)

08 March 2024 - Pradosh Vrat

08 March 2024 - International Women's Day

10 March 2024 - Phalgun Amavasya

10 March 2024 - Ramdan Begin (Roza)

12 March 2024 - Phulera Dooj

12 March 2024 - Ramakrishna Jayanti

13 March 2024 - Vinayaka Chaturthi

13 March 2024 - No Smoking Day

14 March 2024 - Pisces Sankranti (Sun in Pisces)

15 March 2024 - World Consumer Rights Day

15 March 2024 - Skanda Sashti

16 March 2024 - Rohini Vrat

17 March 2024 - Masik Durgashtami

17 March 2024 - Holashtak Begin

20 March 2024 - Amalaki Ekadashi

21 March 2024 - World Forest Day

22 March 2024 - Pradosh Vrat

23 March 2024 - Shaheed Diwas

24 March 2024 - Holika Dahan (Chhoti Holi)

24 March 2024 - World Tuberculosis Day (TB Day)

25 March 2024 - Holi

25 March 2024 - Falgun Purnima Vrat (Vasanta Purnima)

25 March 2024 - Laxmi Jayanti

25 March 2024 - Chandra Grahan

25 March 2024 - Bhai Dooj (Chaitra)

28 March 2024 - Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

29 March 2024 - Good Friday

30 March 2024 - Ranga Panchami

31 March 2024 - Easter Day

01 मार्च 2024 - यशोदा जयंती

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मां यशोदा जयंती/Yashoda Jayanti मनाई जाती है। इस साल 1 मार्च को मनाई जाएगी यशोदा जयंती। मां यशोदा मातृ प्रेम और बलिदान का प्रतीक हैं। यशोदा जयंती के दिन मां यशोदा और भगवान श्री कृष्ण का पूजन करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

03 मार्च 2024- शबरी जयंती

शबरी जयंती फाल्गुन माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्री राम की परम भक्त माता शबरी को समर्पित होता है। इस दिन शबरी माला में देवी शबरी की पूजा करने की परंपरा है। माता शबरी की पूजा करने से भगवान राम का भी आशीर्वाद मिलता है। भगवान श्री राम ने अपनी भक्त शबरी की भक्ति को पूरा करने के लिए उसके जूठे बेर खाए थे।

04 मार्च 2024- जानकी जयंती

फाल्गुन माह में मनाई जाने वाली जानकी जयंती/Janaki Jayanti, माता सीता के लिए समर्पित मानी जाती है। इस दिन को सीता अष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। इस साल 4 मार्च को मनाई जाएगी मिथिला जयंती। महिलाएं इस दिन पर घर-परिवार की सुख शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं।

08 मार्च 2024 - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस/International Women's Day मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को सम्मान देने और उनसे जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिला सशक्तिकरण को लेकर कई बड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाना है और उनके साथ होने वाले भेदभाव को कम करना है।

12 मार्च 2024 - रामकृष्ण जयंती

रामकृष्ण जयंती शुक्ल पक्ष की फाल्गुन द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक श्रद्धेय संत, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। ऐसा कहा जाता है कि रामकृष्ण के माता-पिता ने उनके जन्म से पहले अलौकिक घटनाओं का अनुभव किया था। रामकृष्ण एक संत थे और उन्हें परमहंस की उपाधि से सम्मानित किया गया था। परमहंस वह व्यक्ति होता है जो अपनी इन्द्रियों को नियंत्रित करने की शक्ति रखता है।

13 मार्च 2024- विनायक चतुर्थी

सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का खास महत्व होता है। यह दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित है। विनायक चतुर्थी/Vinayak Chaturthi हर माह शुक्ल पक्ष के दौरान आती है। इस विशेष दिन पर भक्त बप्पा के लिए उपवास रखते हैं और उनकी विधि अनुसार पूजा करते हैं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में भी जाना जाता है, वे इस स्वरूप में अपने भक्तों के जीवन के सभी विघ्न और बाधाएं दूर करते हैं।

14 मार्च 2024 – मीन संक्रांति | Meen Sankranti 2024

सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करता है, और सुर्य जब किसी राशि में पर्वेश करते है तो उस दिन संक्रांति मनाया जाता है। 14 मार्च 2024 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश में करेंगे/Sun Enter in Pisces, जिस कारण इस दिन कुंभ संक्रांति मनाया जाएगा। इस दिन स्‍नान-ध्‍यान के साथ ही दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस दिन आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और उन्हें जल भी अर्पित करना चाहिए

16 मार्च 2024 – रोहिणी व्रत | Rohini Vrat

रोहिणी व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन किया जाता है इसलिए इस व्रत को रोहिणी व्रत कहा जाता है। यह व्रत हर महीने आता है। मार्च में रोहिणी व्रत/Rohini Vrat 16 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा। ये व्रत खासतौर पर महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत को करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।

17 मार्च 2024 - होलाष्टक प्रारम्भ

होलाष्टक शब्द होली और अष्टक दो शब्दों से मिलकर बना है और इसका अर्थ होता है होली के आठ दिन। होली के त्योहार से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। इसकी शुरुआत फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से हो जाती है और होलिका दहन होलाष्टक 2024 का आखिरी दिन से होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है और इनमें विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी प्रकार के शुभ कार्य पर रोक रहती है।

23 मार्च 2024 - शहीद दिवस

23 मार्च को शहीद दिवस के नाम से जाना जाता है। इसी दिन आजादी की लड़ाई में शामिल क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। अंग्रेजों ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने पर उन्हें फांसी की सजा सुनाई और भारतीयों के आक्रोश के डर के कारण तय तारीख से एक दिन पहले गुपचुप तरीके से तीनों को फांसी पर लटका दिया। अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए शहीद दिवस मनाते हैं।

Related Blogs

Know the Best Timing of Buying a Property using Astrology App

Do you want to know the right time to purchase a property through astrology? Do you look up astrology to determine if each property purchase should be profitable and peaceful? If yes, then Vinay Bajrangi Karma Astro App is the solution of all your concerning queries and in this article, we will emphasise several aspects of property astrology and how it helps individuals decide their purchase for a residential or commercial property.
Read More

Astrological Combination For “Will You Be Found Guilty” As Per Your Birth Chart

The astrological chart or your birth chart can give a good insight into the chances of any person being found guilty in a court case. Moreover, if the astrologer is proficient enough, he can read the birth chart of the concerned person in tandem with the horary or the Prashan chart to arrive at a definite conclusion.
Read More

How reliable is Astrology App for Predicting Foreign Settlement?

In India, almost everyone dreams to settle down abroad. With different ambitions and varied purposes, a lot of people struggle to migrate to foreign land. There are so many types of formalities that one has to complete to finally fly to a country of one’s dream. But, there are examples of people who try their best to go abroad but at the last moment, they end up staying in India.
Read More
0 Comments
Leave A Comments